Cricket

एशिया कप: भारत का मुकाबला हांगकांग के साथ

Asia Cup: India vs. Hong Kong

एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला हांगकांग के साथ। अफगानिस्तान के हाथों 91 रन से हारने के बाद पांच बार का विजेता श्रीलंका एशिया कप से बाहर।

एशिया कप में ग्रुप बी के मुकाबले में पिछले दिनों टेस्ट दर्जा हासिल करने वाली अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए अपने से कहीं अनुभवी श्रीलंका को 91 रन से हराकर सभी को हैरान कर दिया।  अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 72 रन की पारी खेली।  मोहम्मद शहजाद ने 34, हसनाउल्लाह ने 45 और हसमथुल्लाह शाहिदी ने 37 रन का योगदान दिया। इससे अफगानिस्तानी टीम 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 249  रनों तक पहुंचने में कामयाब रही। श्रीलंका के लिए थिसारा परेरा ने 5 विकेट लिए, तो धनंजय ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

जवाब में, श्रीलंका ने पहले ही ओवर में कुशाल मैंडिस के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाज़ी के कारण 20वें ओवर तक श्रीलंका ने अपने चार खिलाडियों को खो दिया था। ये सिलसिला इसी तरह जारी रहा और 42वें ओवर में श्रीलंका की पारी 158 रन पर समाप्त हो गई। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान और नबी ने दो-दो विकेट लिए। अफगानिस्तान के लिए 72 रन की पारी खेलने वाले रहमत शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

18 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

21 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.