India

रोमानिया दौरे पर बुखारेस्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति

Vice President visits Bucharest on Romania tour

तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। उपराष्ट्रपति भारत और रोमानिया व्यापार मंच की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले बुखारेस्ट पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का रोमानियाई उपप्रधानमंत्री एना बिरचैल ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के अंतिम चरण में कल शाम रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे। श्री नायडू रोमानिया की संसद के अध्यक्ष कैलिन पोपेस्क्यू टारिसिएनू के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। वे  दोनों देशों के बीच सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होने के दौरान मौजूद रहेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री वेंकैया नायडू रोमानिया के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चेंबर ऑफ डिप्टीज के अध्यक्ष के साथ भी बातचीत करेंगे।

उपराष्ट्रपति रोमानिया के संसद भवन भी जाएंगे और वहां सीनेट के सदस्यों को संबोधित करेंगे। श्री नायडू का इंडिया-रोमानिया बिजनेस फोरम को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। अपनी यात्रा के अंतिम दिन वे रोमानिया में भारतीय प्रवासियों से संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश अपने कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे कर रहे हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, आर्थिक, व्यापारिक तथा राजनीतिक संबंधों को और मजबूती देने का एक बेहतरीन अवसर है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

17 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

20 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.