India

पाकिस्तान की एक और चाल, बनाया Arogya Setu App, निशाने पर भारतीय यूजर्स का डेटा

नयी दिल्ल। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना जैसे मुश्किल हालात से लड़ने में जुटी हुई है। वहीं पाकिस्तान इस संकट के समय में भी भारत की जासूसी करने से पीछे नहीं हट रहा। खबर है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने फेक आरोग्य सेतु ऐप बनाया है, ताकि भारतीयों की जासूसी की जा सके। आरोग्य सेतु ऐप को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। अब इस फर्जी ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया गया है।

Read More : बिना लक्षण वाले मरीजों से कोरोना फैलना मुश्किल : WHO

ये है फेक आरोग्य सेतु ऐप बनाने के पीछे का मकसद

फेक आरोग्य सेतु ऐप बनाने के पीछे खुफिया एजेंसी ISI का मकसद भारतीय ब्यूरोक्रेसी और डिफेंस से जुड़े संस्थानों तक पहुंचना है। इसके अलावा पाकिस्तानी हैकर्स भारत के आम नागरिकों को भी इस फेक ऐप से निशाना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फर्जी आरोग्य सेतु ऐप बिल्कुल असली ऐप की ही तरह दिखता है और काम भी वैसे ही करता है।

फोन की डिटेल्स से लेकर लोकेशन तक हो सकती है लीक

जो भी इस फर्जी ऐप को डाउनलोड करता है, उसके फोन की सभी डिटेल्स पाकिस्तानी हैकर्स को आसानी से मिल जाती है। यूजर्स के फोन की डिटेल्स से लेकर लोकेशन तक की जानकारी लीक होने की संभावना रहती है। फिलहाल महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है।

भारत ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किया था एप लॉन्च

बता दें कि भारत सरकार की तरफ से कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए इस एप को लॉन्च किया गया था। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील के बाद इस ऐप को डाउनलोड करने की रफ्तार में काफी तेजी आई है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक 9 करोड़ से अधिक लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

इस मौके का पाकिस्तानी हैकर्स ने उठाया फायदा

वहीं केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए इस ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी हैकर्स ने आरोग्य सेतु ऐप की तरह दिखने वाला ये फर्जी ऐप तैयार किया है।

देश का संवेदनशील डेटा हो सकता है लीक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के IG यशस्वी यादव ने कहा कि पार्टमेंट को बहुत खतरनाक मैलेवयर के बारे में जानकारी मिली है। जिससे देश का संवेदनशील डेटा लीक हो सकता है। कुछ पाकिस्तानी हैकर्स ने इस फेक आरोग्य सेतु ऐप को बनाया है। जिससे हैकर्स ब्यूरोक्रेटस और डिफेंस से जुड़े अधिकारियों के फोन से जानकारियां पा सकें।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

1 hour ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

3 hours ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

3 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

This website uses cookies.