मुंबई। कोरोना संकट से गुजर रहे देशमें कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने परिवार से दूर फंसे लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। इस काम के लिए हर किसी के मन में एक ही नाम आता है जो है सोनू सूद का लेकिन आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन और उनकी टीम 180 लोगों को फ्लाइट की मदद से उनके घर भेजने वाले हैं। ये फ्लाइट 10 जून को रवाना होगी। इन सभी लोगों के यात्रा का पूरा खर्च अमिताभ बच्चन उठा रहे हैं।
Read More : एक्ट्रेस पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट 7 दिनों के लिए हुआ सस्पेंड
हाल ही में बिग बी ने अपने कार्यालय एबी कॉर्प लिमिटेड के मैंनेजिंग डायरेक्टर से जरुरत मंद लोगों की मदद करने के लिए कहा है। अमिताभ बच्चन की तरफ से हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहेब ट्रस्ट ने रोजाना पके हुए खाने के पैकेट बांटने भी शुरू किए हैं।आपको बता दें कि अब तक बिग बी ने 10 हजार से अधिक पैकेट बंटवा दिए हैं। इसके साथ ही 20 हजार पीपीई किट्स, मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे हैं।
अमिताभ बच्चन की टीम प्रवासी मजदूरों के लिए हर तरह की मदद कर रही है। उनकी टीम सड़क पर पैदल जा रहे यात्रियों को चप्पल, पानी की बोतल और खाना दे रही है। जिससे वो भूख और प्यास से जंग न लड़े और अपने घर जल्दी पहुंच सकें।
देश में कोरोना का कहर
देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,76,583 है। वहीं इस वायरस की चपेट में आने के कारण 7745 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि 1,35,206 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,33,632 है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment