भारतीय नौसेना के ऑपरेशन समुद्र सेतु का दूसरा पोत आईएनएस मगर मालदीव में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने तथा उन्हें सहज और सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने के लिए 10 मई 2020 को सुबह माले बंदरगाह पहुंच गया।
आईएनएस मगर एक एलएसटी(एल) है, जिसे लैंडिंग ऑपरेशनों के लिए डिजाइन किया गया है। मालदीव रवाना होने से पहले इस पोत ने कोच्चि बंदरगाह में अपने बेस पर नागरिकों को सुविधाजनक रूप से रखने के लिए सभी तरह की आवश्यक लॉजिस्टिक, मेडिकल और प्रशासनिक तैयारियां की थीं।
यह पोत सामाजिक दूरी के नियमों सहित कोविड-19 से संबंधित सभी सावधानियों का पालन सुनिश्चित करते हुए लगभग 200 नागरिकों को निकालेगा। वापस लाए जा रहे नागरिकों को रखने के लिए पोत के बिल्कुल अलग खंड में भोजन और वॉशरूम्स जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है तथा महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मैस निर्धारित की गई है। डाइनिंग हाल, बाथरूम्स आदि जैसी आम जगहों पर लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए लोगों को समूहों में बांटा गया है।
साथ-साथ, मालदीव से लोगों को निकालने वाला प्रथम पोत आईएनएस जलाश्व 698 भारतीय नागरिकों को लेकर आज सुबह कोच्चि बंदरगाह पहुंच गया।
PIB
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment