Travel & Tourism

पर्यटन मंत्रालय ने ‘निला नदी की खोज’ पर ‘देखों अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला के 17वें सत्र का आयोजन किया

द ब्लू योंडर के संस्थापक गोपीनाथ पारायिल, लेखक एवं कथाकार अनीता नायर और इनटैक पालाक्काड द्वारा प्रस्तुत वेबिनार ने प्रतिभागियों को केरल में भारतपुझा के रूप में विख्यात नदी निलासो के तटीय क्षेत्र के कम ज्ञात शहरों और गांवों की यात्रा कराई जो समझदार यात्रियों और खोजकर्ताओं को प्रमाणिक और अनूठा अनुभव प्रदान करता है।

‘निला नदी की खोज’ की कहानी जिम्मेदार पर्यटन के सिद्धांतों को प्रदर्शित करने पर आधारित थी जो किसी स्थान, वहां रहने वाले लोगों से संबंधित अनूठेपन की खोज करते हैं और उसे उन लोगों के साथ साझा करते हैं, जो वहां की यात्रा करते हैं। प्रस्तुत कर्ताओं ने स्थानीय भोजन, त्यौहारों, कलाकृतियों, परंपराओं तथा उन स्थानों, जहां की यात्रा वे लोग करते हैं, वहां प्रकृति को संरक्षित करने, परिदृश्य, विरासत तथा समुदाय के बारे में भी बताया।

वेबिनार में जिन स्थानों को प्रदर्शित किया गया, वे केरल के पालाक्कड, त्रिसूर एवं मालापुरम जिलों में स्थित हैं जहां कोयंबटूर, कोच्चि एवं कोझिकोड हवाई अड्डों के जरिये हवाई जहाजों से आसानी से पहुंचा जा सकता है और वे रेल तथा सड़क नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़े हैं।

देखों अपना देश वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। वर्तमान लॉकडाउन अवधि के दौरान, पर्यटन मंत्रालय पर्यटन उद्योग के हितधारकों एवं देश के नागरिकों के साथ जुड़ने की हरसंभव कोशिश कर रहा है जिससे कि यात्रा प्रतिबंधों पर लगे प्रतिबंधों के हटने के बाद भारत के भीतर यात्रा को लेकर उनकी दिलचस्पी बना कर रखी जा सके। इन वेबिनारों के प्रतिभागियों में पर्यटन हितधारकों, छात्रों और पूरे देश के आम लोग शामिल हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

2 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

2 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

2 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

2 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

4 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.