सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के सचिव बी.बी. स्वेन ने आज ‘मेगा जॉब फेयर’ तथा एनटीएससी (ओखला) में MSME के लिए नई जांच सुविधा का उद्घाटन किया। ‘मेगा जॉब फेयर’ का प्रमुख उद्देश्य केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों से पास आउट करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, मुंजल शोवा (हीरो होंडा समूह), जेबीएम समूह, मैक्सॉप, एसपीएम ऑटो कॉम्प सहित 30 से अधिक कंपनियां नौकरी के विभिन्न प्रस्तावों के साथ मौजूद थीं।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए MSME सचिव बी.बी. स्वेन ने महामारी काल के बाद केंद्र के प्रशिक्षुओं के रोजगार के लिए ‘इंटरप्राइज इंडिया मेगा जॉब’ आयोजित करने के लिए सभी को, विशेषकर एनएसआईसी-एनटीएससी ओखला टीम को, बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कौशल विकास के लिए उद्योग केन्द्रित तथा मांग उन्मुख प्रशिक्षण पर बल दिया और एनएसआईसी टेक्निकल सर्विस सेंटर ओखला में नई एचडीपीई पाइप जांच सुविधा के लाभों की सराहना की।
MSME मंत्रालय के अपर सचिव एवं विकास आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह रोजगार मेला कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से केन्द्र के प्रशिक्षुओं के लिए उनके रोजगार में सहायक होगा।
एनएसआईसी की सीएमडी अल्का अरोड़ा ने अपने स्वागत भाषण में बताया एनएसआईसी टेक्निकल सेंटर का उद्देश्य युवाओं को मांग केन्द्रित प्रशिक्षण प्रदान करना और भविष्य के अवसरों के लिए उन्हें बाजार के लिए तैयार बनाना है। यह विशाल रोजगार मेला केन्द्र के प्रशिक्षुओं को कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार में सहायता देने के लिए महामारी काल के बाद एनएसआईसी द्वारा आयोजित पहला ऑफलाइन रोजगार मेला है।
एनएसआईसी सेंटर उद्योग के लिए कुशल मानव शक्ति की आवश्यकता को पूरा करने किए समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित करता है। पिछले 6-7 वर्षों में केन्द्र ने 70,000 से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है और उनमें से अनेक कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से सफलतापूर्वक विभिन्न उद्योगों में कार्य कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment