राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने के संगठित तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 12 मई 2022 को गुवाहाटी और दीमापुर में 15.93 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया। इसका मूल्य 8.38 करोड़ रुपए है। सोने की यह तस्करी कोड नाम “गोल्ड ऑन द हाइवे” से की जा रही थी।
डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए माओ, मणिपुर से गुवाहाटी, असम जा रहे तेल के दो टैंकरों और एक ट्रक की कड़ी निगरानी की। इन वाहनों को 12 मई 2022 को तड़के दीमापुर और गुवाहाटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर एक साथ रोका गया।
राजस्व वर्ष 2021-22 में डीआरआई ने देश भर में अपनी कार्रवाइयों के दौरान 405 करोड़ रुपए मूल्य का 833 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसमें से पूर्वोत्तर राज्यों में डीआरई ने अत्यधिक संवेदी भारत-म्यामांर तथा भारत-बांग्लादेश सीमा से तस्करी का 102.6 करोड़ रुपए मूल्य का 208 किलोग्राम सोना जब्त किया।
रोके गए वाहनों की गहन जांच के बाद 15.93 किलोग्राम वजन के सोने के 96 बिस्कुट जब्त किए गए, जिन्हें तीनों वाहनों के विभिन्न पूर्जों में होशियारी से छुपा कर रखा गया था। कार्रवाई में सिंडिकेट के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
डीआरआई द्वारा सफलतापूर्वक ऐसे जब्तियां करना उनके लिए बड़ा रोधक है जो भारत की आर्थिक सीमाओं के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। डीआरआई ऐसे अपराध करने वालों के विरुद्ध अपनी कड़ी कार्रवाई निरंतर रूप से जारी रखने के लिए संकल्पबद्ध है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment