Lifestyle

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के नोएडा कार्यालय ने अपनी दीवारों की शोभा वरली पेंटिंग्‍स से बढ़ाई

भारतीय लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, उर्वरक विभाग के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के एक उपक्रम नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) ने नोएडा स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय की बाहरी दीवारों को महाराष्ट्र की प्रसिद्ध वरली पेंटिंग से सजाया है।

सुर्ख लाल रंग पर सफेद रंग से निर्मित चित्रकला सभी के लिए आकर्षण को केन्‍द्र बनी हुई है।

एनएफएल के इस प्रयास से न केवल आसपास के क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ी है, बल्कि वरली पेंटिंग के प्रति लोगों में उत्सुकता भी पैदा हुई है। दिलचस्प बात यह है कि वरली पेंटिंग या तो महाराष्ट्र के गांवों में बनाई जाती है या केवल बड़ी प्रदर्शनियों में ही देखने को मिलती है। लेकिन अब आम जनता इन चित्रों को एनएफएल की बाहरी दीवार पर देख रही है।

एनएफएल द्वारा जारी एक वक्‍तव्‍य के अनुसार, कंपनी स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और कंपनी का यह कदम नोएडा के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ाएगा।

कोरोना से उत्पन्न आर्थिक संकट के इस युग में, वरली चित्रकारों को भी इस काम से रोजगार मिला है।

PIB

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

4 hours ago

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार हुआ

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More

4 hours ago

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More

4 hours ago

AERB ने कुडनकुलम परियोजना की इकाई 5 और 6 में प्रमुख उपकरण स्थापना को मंजूरी

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More

4 hours ago

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया, आज चेन्नई सुपर किग्ंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से

आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.