अपने पैमाने और कवरेज को बढ़ाने के लिए, भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यरत धारा-8 के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का एक “लाभ निरपेक्ष” उपक्रम राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) बाजार से उधार ली गई धनराशि के साथ बाजार आधारित ऋण कार्यक्रम (मार्केट लिंक्ड लेंडिंग प्रोग्राम) शुरू करने की योजना बना रहा है। एनएमडीएफसी ने बाजार से उधार लेने के लिए क्रेडिट रेटिंग हेतु मेसर्स केयर रेटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली हैं। एनएमडीएफसी के बिजनेस मॉडल, क्षमताओं और प्रस्तावित ऋण योजनाओं के आकलन के आधार पर मेसर्स केयर रेटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने एनएमडीएफसी को निम्नलिखित रेटिंग दी है: –
सुविधा / साधन
राशि (करोड़ रुपये में)
रेटिंग
दीर्घकालिक बैंक सुविधाएं
100.00
केयर ए; स्टेबल (सिंगल ए; आउटलुक: स्टेबल)
एनएमडीएफसी सामाजिक क्षेत्र के उन चुनिंदा सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है जिसे यह रेटिंग मिली है। रेटिंग का स्वागत करते हुए, सीएमडी डॉ. राकेश सरवाल ने कहा कि केयर द्वारा यह क्रेडिट रेटिंग बाजार आधारित उद्यमों के लिए अल्पसंख्यक समुदाय की छोटी ऋण संबंधी जरूरतों को लाभ पहुंचाने हेतु प्रतिस्पर्धी, विश्वसनीय और टिकाऊ तरीके से एनएमडीएफसी के लिए व्यावसायिक उधार का मार्ग प्रशस्त करेगी।
एनएमडीएफसी का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों अर्थात् मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन समुदाय के “पिछड़े वर्गों” को स्व-रोजगार और आय सृजन की गतिविधियों के लिए रियायती वित्त प्रदान करना है। इसमें पेशेगत समूहों और महिलाओं को वरीयता दी जा रही है।
एनएमडीएफसी अपनी योजनाओं को मुख्य रूप से विभिन्न राज्य सरकारों / केन्द्र – शासित प्रदेशों के प्रशासन द्वारा राज्य गारंटियों के लिए नामित स्टेट चैनलाइजिंग एजेंसियों (एससीए) के माध्यम से कार्यान्वित करता है।
वर्तमान में, एनएमडीएफसी लक्षित अल्पसंख्यक समुदायों को रियायती ऋण प्रदान करने के लिए केन्द्र, राज्य सरकारों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों द्वारा योगदान की गई इक्विटी और अपनी गतिविधियों के माध्यम से सृजित पुनर्भुगतान एवं अधिशेष का उपयोग कर रहा है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment