Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

वर्ष 2022-23 के लिए एनएमएमएसएस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 है। ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में अपनी पढ़ाई छोड़ने से रोकने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के चयनित छात्रों को हर साल एक लाख नई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा में उसे जारी रखा/नवीनीकरण किया जाता है। छात्रवृत्ति की राशि 12000 रुपये प्रति वर्ष है।

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) – छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं का एक एकीकृत मंच – से जोड़ा गया है। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति डीबीटी मोड का अनुसरण करते हुए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के जरिए इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण द्वारा चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे वितरित की जाती है। यह एक शत – प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित योजना है।

जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से आय 3,50,000 रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं है, वे इस छात्रवृत्ति को हासिल करने के पात्र हैं। छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने के लिए होने वाली चयन परीक्षा में बैठने हेतु छात्रों को सातवीं कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट)।

सत्यापन के दो स्तर होते हैं। एल1, संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) का स्तर है और एल2 जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) का स्तर है। आईएनओ स्तर (एल1) पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है और डीएनओ स्तर (एल2) पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2022 है।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

1 day ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.