भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के दौरान चीन और पाकिस्तान द्वारा जारी संयुक्त वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बारे में की गई कई अवांछित टिप्पणियों पर आपित्त की है। भारत ने दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेंगे और कोई ताकत इन्हें अलग नहीं कर सकती। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया को बताया कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के बारे में भारत निरंतर चीन और पाकिस्तान के समक्ष प्रतिरोध और चिंताएं प्रकट करता रहा है। प्रस्तावित गलियारे में भारत के सार्वभौम क्षेत्र में ऐसी परियोजनाएं शामिल हैं, जो जबरन तथा अवैध विदेशी कब्जे का हिस्सा हैं। प्रवक्ता ने कहा कि भारत क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखने के लिए ऐसी परियोजनाओं का इस्तेमाल करने की किसी भी कोशिश को संकल्पबद्ध होकर नामंजूर करता है। अरिंदम बागची ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में तीसरे पक्ष को शामिल करने का कोई भी प्रयास अवैध, गैर कानूनी और अस्वीकार्य है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment