Categories: News-Headlines

इमरान खान के घायल होने के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों पर भारत की नजर: विदेश मंत्रालय

भारत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घायल होने के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि यह घटना अभी अभी हुई है और भारत इस पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि भारत आगे भी पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखेगा।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पूर्वी पंजाब प्रांत में आयोजित अपनी एक रैली में गोली लगने से घायल हुए

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख इमरान खान एक रैली के दौरान घायल हो गए हैं। स्थानीय समाचार चैनलों ने बताया कि पूर्वी पंजाब प्रांत में इमरान के पैर में गोली लगी। इमरान सरकार विरोधी मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। वजीराबाद जिले में रैली के दौरान अज्ञात हमलावरों ने इमरान के वाहन पर गोलियां चलाईं। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में एक व्‍यक्ति की मौत और आठ अन्‍य घायल हो गये।

इस वर्ष अप्रैल में इमरान खान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्‍ता छोड़ने पड़ी थी।

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने गुजरांवाला में हुई इस घटना की निंदा की है। उन्‍होंने ट्वीट संदेश में गृहमंत्री राणा सनाउल्‍लाह को पुलिस महानिरीक्षक और पंजाब के मुख्‍य सचिव से घटना की रिपोर्ट मांगने को कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

1 hour ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

1 hour ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.