एनआईए ने जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग साढे अटठारह किलोग्राम सोने की छड़ों की जब्ती से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। नौ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यह सोने की छड़ें वर्ष 2020 में सऊदी अरब से तस्करी के दौरान जब्त की गईं थीं। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और सितंबर 2020 से फरार था। जांच एजेंसी ने 22 मार्च 2021 उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
NIA ने जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 18.5 किलोग्राम सोने की छड़ों की जब्ती से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया