NIA ने इस्‍लामिक स्‍टेट मॉड्यूल मामले से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में छह राज्‍यों में तलाशी अभियान चलाया

NIA ने इस्‍लामिक स्‍टेट मॉड्यूल मामले से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में छह राज्‍यों में तलाशी अभियान चलाया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-(NIA) ने इस्लामिक स्‍टेट मॉड्यूल मामले से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में छह राज्‍यों में कई स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

जांच एजेंसी ने मध्‍यप्रदेश में भोपाल और रायसेन जिलों, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिलों, बिहार में अररिया जिले, कर्नाटक में भटकल और तुमकुर, महाराष्‍ट्र में कोल्‍हापुर और नांदेड़ तथा उत्‍तर प्रदेश में देवबंद जिले में संदिग्‍धों के 13 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्‍तावेज मिले हैं।

Related posts

Leave a Comment