राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अटारी ड्रग मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने अप्रैल 2022 में सात सौ करोड़ रुपये मूल्य की 102 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की थी। जांच के अनुसार पंजाब का निवासी आरोपी ड्रग्स वितरित करता था और नशीले पदार्थों से प्राप्त अवैध धन को बैंकिंग और हवाला चैनलों के माध्यम से वैध करता था। यह मामला विभिन्न वितरकों के माध्यम से भारत में नशीले पदार्थों को प्रसारित करने और इससे प्राप्त धन को विदेशी षडयंत्रकारियों तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश से संबंधित है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...