राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मादक पदार्थ हेरोइन जब्त किये जाने के मामले में पंजाब, उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के आठ स्थानों पर जांच की कार्रवाई की है। इस मामले में लिप्त लोगों के निवास स्थानों और कार्यालयों में भी जांच की गई है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों विशेषकर हेरोइन की जब्ती से संबंधित जांच पड़ताल की जा रही है। पिछले वर्ष अप्रैल में ये नशीले पदार्थ, अमृतसर स्थित अटारी के समन्वित चेकपोस्ट में पकडे गये थे। अपनी शुरुआती जांच पड़ताल के बाद एनआईए ने पिछले वर्ष दिसंबर में चार संदिग्धों के खिलाफ व्यापक आरोप पत्र जारी किये गये थे। एनआईए का कहना है कि तलाशी अभियान से बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक दस्तावेज तथा कुछ डिजीटल उपकरण भी बरामद किये गये हैं। जांच अभी जारी है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...