NIA ने चार राज्‍यों मे छापेमारी कर भारतीय मुद्रा के नकली नोट छापने के धंधे का भंडाफोड किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने चार राज्‍यों मे छापेमारी कर भारतीय मुद्रा के नकली नोट छापने का भंडाफोड किया है और नकली नोट, नोट छापने का कागज तथा डिजीटल उपकरण बरामद किए है। ये राज्‍य महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक और बिहार है।

छापेमारी के दौरान छह हजार रूपये के नकली नोट बरामद किए गए है। इनमें 500, 200 और 100 रूपये के नोट शामिल है। छापेमारी में उत्‍तर प्रदेश में एक मकान से नोट छापने का कागज भी मिला है।

एनआईए ने यह छापेमारी सीमा पार से तस्‍करी के जरिए नकली भारतीय नोट लाने वाले संदिग्‍ध व्‍यक्तियों के एक मामले में की थी।

Related posts

Leave a Comment