Categories: News-Headlines

NIA ने कनाडा में रह रहे खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब की अचल संपत्तियों को जब्‍त किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने आज कनाडा में रहने वाले स्‍वयंभू खालिस्‍तानी आतंकवादी’ गुरपतवंत सिंह पन्नू के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित अचल संपत्तियों को जब्‍त कर लिया। पन्‍नू के खिलाफ इस कार्रवाई से कनाडा सहित विभिन्न देशों में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस की ओर से संचालित आतंकी और अलगाववादी गतिविधियों के खिलाफ भारत को बडी कामयाबी मिली है।

पन्नू 2019 से एनआईए के रडार पर है। एनआईए ने उसके खिलाफ पहला मामला इसी वर्ष दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि पन्नू आतंकी कृत्यों और गतिविधियों को बढ़ावा देने और संचालित करने और डराने-धमकाने की रणनीति के माध्यम से पंजाब और देश में अन्य जगहों पर भय और आतंक फैलाने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

3 फरवरी, 2021 को एनआईए की विशेष अदालत ने पन्नू की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किये थे। उसे पिछले वर्ष 29 नवंबर को अपराधी घोषित किया गया था। एनआईए की जांच से पता चला है कि पन्नू का संगठन, सिख फॉर जस्टिस, भोले-भाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने के लिए साइबरस्पेस का दुरुपयोग कर रहा था। पन्नू अपने संगठन का मुख्य संचालक और नियंत्रक था। जुलाई 2019 में सरकार द्वारा सिख फॉर जस्टिस को ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया था।

हाल के दिनों में, पन्नू सार्वजनिक मंचों से वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों और सरकारी पदाधिकारियों को धमकियां जारी करने के लिए चर्चा में रहा है। उसने कुछ दिनों पहले कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी और उन्हें कनाडा छोड़ने के लिए कहा था।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.