रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ चीन के हांगचोओ में एशियाई खेल शुरू हो गए हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई ने उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया। समारोह में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग ने खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। खिलाड़ियों की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान का दल आया। भारतीय टीम के पहुंचने पर पूरा स्टेडियम तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा।
भारत की ओर से 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। इससे पहले भारत ने 2018 के एशियाई खेलों में 16 स्वर्ण पदक जीते थे, जो भारत का इन खेलों में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
इस बीच एशियाई खेलों में प्रतियोगिताएं भी शुरू हो चुकी हैं। महिला क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने विजयी शुरूआत की है। भारत की पुरुष और महिला टेबिल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पुरुष टीम ने तजिकिस्तान और महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment