Categories: News-Headlines

NIA ने आतंकवादी संगठन ISIS के एक सक्रिय सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादी संगठन ISIS के एक सक्रिय सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एनआईए के अधिकारी के मुताबिक ISIS का यह सक्रिय सदस्य वैश्विक आतंकवादी संगठन के लिए धनराशि एकत्र करने का काम करता था।

एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले मोहसीन अहमद को शनिवार को तलाशी दल ने उसके बटला हाउस स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने आरोपी के आवासीय परिसरों में तलाशी ली और बाद में उसे आईएसआईएस की ऑनलाइन और जमीनी गतिविधियों से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अहमद आईएसआईएस का एक कट्टरपंथी और सक्रिय सदस्य है। उसे भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आईएसआईएस के लिए धन एकत्र करने में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है।’’ एनआईए इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.