Categories: News-Headlines

नागर विमानन मंत्री सिंधिया ने आकाश एयर की मुंबई से अहमदाबाद तक पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने आज आकाश एयर की मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान (क्यूपी 1101) का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागर विमानन राज्यमंत्री, जनरल (डॉ.) वी के सिंह (सेवानिवृत्त) और एमओसीए सचिव राजीव बंसल के साथ दिल्ली से आकाश एयर की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी1) से रविवार, 7 अगस्त को सुबह 10.05 बजे रवाना हुई। इस कार्यक्रम में एमओसीए में संयुक्त सचिव ऊषा पधी, आकाश एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला, रेखा झुनझुनवाला और आकाश एयर के सीईओ और संस्थापक विनय दुबे, आकाश एयर की सह संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू खत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “यह पहली उड़ान भारत के नागर विमानन इतिहास में एक नई सुबह है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और दूरदर्शी लक्ष्य एवं उत्साह ही है, जिससे भारत में पहली बार नागर विमानन का लोकतंत्रीकरण देखने को मिला है। इससे पहले इस उद्योग को अभिजात्य वर्ग का माना जाता था, लेकिन अब उनके विजन के चलते बीते आठ साल में नागरिक उड्डयन में पहुंच, उपलब्धता सामर्थ्य और समावेशिता के मामले में एक ऐसा बदलाव देख रहे हैं जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। इस नए हालात में मैं आकाश एयर का स्वागत करता हूं और मुझे भरोसा है कि आने वाले दिनों में आकाश एयर निश्चित रूप से एक अहम मुकाम हासिल करेगी।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पिछले आठ साल में भारत का नागर विमानन उद्योग पूरी तरह बदल गया है। उड़ान योजना के अंतर्गत, हमारे पास अब 425 रूट हैं जिन्हें 1,000 रूट तक बढ़ाने का लक्ष्य है। वहीं, अब 68 नए हवाई अड्डे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 100 हवाई अड्डों तक ले जाना है। अगले 4 साल में, हम भारत में नागर विमानन के जरिये हवाई यात्रियों की संख्या 40 करोड़ होने की उम्मीद कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब रेल परिवहन और सड़क परिवहन के साथ नागर विमानन भी भारत में परिवहन का एक नया आधार बन जाएगा।”

नागर विमानन राज्य मंत्री (जनरल) डॉ. वी के सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी आकाश एयर को शुभकामनाएं दी हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो संदेश ने वर्चुअल माध्यम से एक वीडियो संदेश भी शेयर किया।

एसएनवी एविएशन के ब्रांड नाम के साथ आकाश एयर 7वीं अनुसूचित विमानन कंपनी है, जिसका कॉर्पोरेट मुख्यालय मुंबई में है और उसके पास बोइंग मैक्स-8 एयरक्राफ्ट है। आकाश एयर की सिंगल फ्लीट के साथ एक किफायती कैरियर बनने की है और इसकी सभी सीट इकोनॉमी क्लास की होंगी। आकाश एयर की अगले पांच साल में अपनी गतिविधियों को 72 विमान तक बढ़ाने की है, जिससे भारत में घरेलू विमानन सेवाएं खासी बढ़ जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.