बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन भारत ने अब तक चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। मुक्केबाजी में निकहत ज़रीन ने 50 किलो, नीतू ने 48 किलो और अमित पंघल ने 51 किलो में देश को स्वर्ण दिलाया। टेबल टेनिस में भारत के अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने रजत देश के नाम किया।
ट्रिपल जम्प में एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अबू बक्र ने रजत पदक जीत इतिहास रचा
पुरूषों के ट्रिपल जंप में एल्डोस पॉल ने स्वर्ण और अब्दुल्ला अबू बकर ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। संदीप कुमार ने दस हजार मीटर रेस वॉक में और जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने कांस्य पदक जीता।
पी.वी. सिन्धु और लक्ष्यसेन बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे, भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक
हॉकी में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन सिंगल्स में पी.वी. सिंधु और लक्ष्य सेन ने और पुरूष डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी की जोड़ी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। अब तक भारत 17 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 48 पदक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment