Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत, दो झुलसे

मध्य प्रदेश के विदिशा, सतना और गुना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गंजबासौदा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विदिशा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर गंजबासौदा तहसील के आगासौद गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से इमली के पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गालू मालवीय, रामू, गुड्डा और प्रभु लाल के रूप में हुई है। सभी मृतकों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच थी।

मुकाती के मुताबिक, तेज बारिश के कारण चारों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी तेज चमक के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक अन्य घटना में सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पोड़ी-पतौरा गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में अंजना (34), राजकुमार (65) और रामकुमार यादव (43) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, इसी तरह सतना जिले के जतवाड़ा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय एक महिला चंद्रा की मौत हो गई।

वहीं, गुना से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को गुना जिले के भोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला मनु अहिरवार की जान चली गई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

24 seconds ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

2 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

2 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

2 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

4 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.