राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अटारी ड्रग मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने अप्रैल 2022 में सात सौ करोड़ रुपये मूल्य की 102 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की थी। जांच के अनुसार पंजाब का निवासी आरोपी ड्रग्स वितरित करता था और नशीले पदार्थों से प्राप्त अवैध धन को बैंकिंग और हवाला चैनलों के माध्यम से वैध करता था। यह मामला विभिन्न वितरकों के माध्यम से भारत में नशीले पदार्थों को प्रसारित करने और इससे प्राप्त धन को विदेशी षडयंत्रकारियों तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश से संबंधित है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यूक्रेन नाटो और अमरीका के सैन्य… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 का… Read More
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के आज सात वर्ष पूरे हो गए है।… Read More
रेल मंत्रालय ने पंजाब के फिरोजपुर छावनी से दिल्ली के लिए एक नई वंदे भारत… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज निर्माण भवन में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment