अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यूक्रेन नाटो और अमरीका के सैन्य सहयोग से रूस से अपना सारा क्षेत्र वापस जीत सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यूक्रेन युद्ध की स्थिति में था और उसकी जीत उसे अपने मूल स्वरूप में वापस ला सकती है। उनके रुख में यह बदलाव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद आया है और इसका एक बड़े बदलाव के रूप में स्वागत किया गया।
अमरीकी राष्ट्रपति के इस बयान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जमा यूरोपीय नेताओं और राजनयिकों को इसके अर्थ को लेकर असमंजस में डाल दिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि फिलीस्तीन को मान्यता देना हमास को पुरस्कार प्रदान करने जैसा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हमास से कहा है कि सभी बंधकों और मारे गए लोगों के शवों को तुरंत इस्राइल को सौंप दिया जाए।
राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए इस संगठन को खोखले शब्दों से भरा करार दिया और वैश्विक संघर्षों पर ठोस कार्रवाई की मांग की।
अमरीका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध पर टिप्पणी करते हुए इसे “लंबा खिंच चुका और गलत अनुमान पर आधारित” बताया, जबकि शुरुआत में माना गया था कि यह संघर्ष जल्दी खत्म होगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment