राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने ISIS के आदेश पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र स्थित ISIS मॉड्यूल का भण्डाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। NIA के अनुसार मुंबई, ठाणे और पुणे में इसके छापों के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान ताबिश नसीर सिद्दिकी, ज़ुबैर नूर मोहम्मद शेख, शरजील शेख और जुल्फिकार अली बड़ोदावाला के रूप में की गई है। NIA की टीम ने अभियुक्तों के घरों में छापे के दौरान ISIS से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। NIA के प्रारंभिक अन्वेषण से यह पता चला है कि ISIS की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आरोपियों ने षड्यंत्र रचा था।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...