NIA ने बिहार के मोतिहारी से PFI के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

NIA ने बिहार के मोतिहारी से PFI के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के मोतीहारी से फुलवारी शरीफ पटना से संबंधित मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया-(PFI) के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बयान में कहा है कि बिहार के ईस्ट चंपारण जिले में हत्या की पीएफआई की साजिश को नाकाम करने के लिए आठ स्थानों पर छापे के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या को अंजाम देने के लिए इन दोनों व्यक्तियों पर हथियार और गोला बारूद उपलब्ध कराने का आरोप है। इन हथियार और गोला बारूद पीएफआई के एक प्रशिक्षक याकूब को दिया गया था। यह व्यक्ति पीएफआई से संबंधित लोगों को प्रशिक्षण देता था। इससे पहले इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।

Related posts

Leave a Comment