Categories: News-Headlines

NHA ने मुंबई में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) पर राज्य के संयुक्त निदेशकों/निदेशकों के लिए अनुकूलन कार्यशाला का आयोजन किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संयुक्त निदेशकों/निदेशकों के लिए तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला शुरू की। कार्यशाला आज से 10 जून 2022 तक कोइता सेंटर फॉर डिजिटल हेल्थ (केसीडीएच), आईआईटी बॉम्बे के साथ साझेदारी में आयोजित की जा रही है। एनएचए टीम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) योजना, इसके मूल घटकों के साथ-साथ भविष्य के रास्ते के बारे में गहन प्रशिक्षण प्रधान करेगी।

इस कार्यशाला में बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के साथ एनएचए और केसीडीएच की टीम के लगभग 50 अधिकारी भागीदारी कर रहे हैं।

कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आर.एस. शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद डॉ. प्रवीण गेदम, अतिरिक्त सीईओ और मिशन निदेशक – एबीडीएम द्वारा संदर्भ सेटिंग की गई। एबीडीएम टीम के डिवीजन प्रमुखों और विषय वस्तु विशेषज्ञों (एसएमई) ने एबीडीएम के विभिन्न बिल्डिंग ब्लॉक्स पर तीन दिनों के लिए विस्तृत सत्रों की योजना तैयार की है, जैसे कि आभा नंबर (हेल्थ आईडी), आभा ऐप (पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड ऐप), हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर), हेल्थ सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर), एबीडीएम सैंडबॉक्स, और एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफ़ेस (यूएचआई)। एबीडीएम नीति, कानूनी पहलू, मानक परिदृश्य, राज्य कार्यान्वयन के लिए एबीडीएम कार्य योजना और शिकायत निवारण तंत्र पर भी सत्र होंगे।

एनएचए टीम के अलावा, विभिन्न स्वास्थ्य उद्योग विशेषज्ञ और शिक्षाविद भी आईटी परियोजना प्रबंधन, एबीडीएम के लिए डिजाइन चिंतन, स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली, डेटा गोपनीयता, और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली इंजीनियरिंग और चिंतन पर अपने ज्ञान को साझा करेंगे। राज्य के प्रतिनिधि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के नाम से परियोजना के पायलट चरण से अपने अनुभवों और सीखों को भी साझा करेंगे। दर्शकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए सत्रों का समापन एक ओपन-हाउस सत्र के साथ किया जाएगा। एबीडीएम एकीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं को देखने के साथ कार्यशाला का समापन होगा।

कार्यशाला डिजिटल हेल्थ इको-सिस्टम के लाभों को देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में ले जाने में मदद करेगी और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.