Categories: News-Headlines

भारत व नेपाल कृषि सहयोग के लिए नए एमओयू को शीघ्र अंतिम रूप देने पर सहमत

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्री महेंद्र राय यादव के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान कृषि मंत्री तोमर ने भारत की ओर से नेपाल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, दोनों देश कृषि सहयोग के लिए नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को शीघ्र अंतिम रूप देने पर सहमत हुए ताकि विभिन्न द्विपक्षीय कृषि मुद्दों पर तेजी से प्रगति की जा सके।

द्विपक्षीय बैठक में कृषि मंत्री तोमर ने नेपाल के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो सदियों पुराने ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंधों, खुली सीमा एवं गहन लोक संपर्क से स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं। कृषि मंत्री तोमर ने कृषि सहित सभी क्षेत्रों में नेपाल के साथ सहयोग मजबूत करने की बात कही और बताया कि भारत ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान तथा विकास के क्षेत्र में काफी प्रगति हासिल की है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि प्रणाली से, जब भी आवश्यकता हो, नेपाल सीख सकता है ।

नेपाल के मंत्री महेंद्र राय यादव ने कृषि मंत्री तोमर को धन्यवाद देते हुए दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों को दोहराया। उन्होंने, कृषि मंत्री तोमर से कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र, मुर्रा भैंस की किस्म, बार्डर पॉइंट्स संगरोध मुद्दों को हल करने और पशु वैक्सीन की आपूर्ति आदि में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री तोमर ने नेपाल के प्रतिनिधिमंडल को उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री तोमर ने भारत आने के लिए नेपाल के मंत्री व अन्य प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और आई.एफ.ए.डी. प्रेसीडेंसी के लिए भारत की उम्मीदवारी के लिए नेपाल के समर्थन का अनुरोध किया।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

4 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.