NDRF बल के 14 दल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में खोज और बचाव अभियान में लगे हैं

NDRF बल के 14 दल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में खोज और बचाव अभियान में लगे हैं

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने कहा है कि बल के 14 दल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में खोज और बचाव अभियान में लगे हैं। बल ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बल के अतिरिक्त 15 दलों को तैयार रखा गया है। बल ने अब तक 960 से अधिक लोगों को बचाया है। बल ने हिमाचल और पंजाब में 10 हजार 363 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में बल की 158 टीम पहले से ही तैनात हैं।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला और मंडी जिलों तथा पंजाब के रूपनगर जिले में पिछले कुछ दिनों में अत्यधिक तेज वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई लोग फंसे हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment