महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में नेता विपक्ष के रूप में जितेंद्र आव्हाड के नाम का प्रस्ताव दिया है। यह पद पहले अजीत पवार के पास था जिन्होंने कल दोपहर बाद महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।
राजभवन में कल अजित पवार के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आठ अन्य नेता, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुशरिफ, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे, धर्मराव बाबा अत्राम और अनिल पाटिल ने शपथ ग्रहण किया।
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार सतारा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। शपथ ले चुके नए मंत्री महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आवास पर बैठक कर रहे हैं।