India

राष्‍ट्र आज भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है

भारत छोड़ो आंदोलन की आज 79वीं वर्षगांठ है। 1942 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश से अंग्रेजों को भगाने के लिए करो या मरो का नारा दिया था। आंदोलन की शुरुआत दक्षिण मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से हुई थी। यह दिन प्रतिवर्ष? अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में हम उन क्षेत्रों का उल्लेख कर रहे हैं जिन्होंने देशवासियों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इस श्रृंखला ने आज बात करेंगे युवा सशक्तिकरण की। पिछले सात वर्ष में युवा सशक्तिकरण एनडीए सरकार की नीति निर्धारण, शासन और एजेंडे का प्रमुख हिस्सा रहा है। सरकार ने युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है और कई योजनाएं आरंभ की हैं।

वर्ष 2019 में राष्ट्रीय युवा संसद पुरस्कार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओँ का आह्वान किया था कि वे कभी अपनी आकांक्षाओं पर अंकुश न लगायें। मैं हमेशा कहता हूं कि युवाओं को सपनों को अपने आकांक्षाओं को रोकना नहीं चाहिए। उन्हें उन्मुक्त गगन में उड़ने देना चाहिए। युवा नये आइडिया से, फ्रेशनेस से भरा हुआ होता है। ऊर्जा होती है। तेजस्विता होती है। शार्पनेस होती है। उस पर अतीत का बोझ नहीं होता है। ऐसे में चुनौतियों और समस्याओं से निपटने में वह अधिक सक्षम होता है। साथियों देश की, समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए आपकी जो अप्रोच है, वह न्यू इंडिया को और मजबूत कर देता है।

भारत के युवाओं की आकांक्षाओँ ने देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया है। पिछले सात वर्षों में युवाओं की शिक्षा से लेकर सशक्तिकरण, स्टार्टअप से लेकर खेल, सभी क्षेत्रों में काफी काम हुआ है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को वास्तविक जीवन की स्थितियों को संभालने के लिए समाधान उन्मुक्त, चुस्त और मानसिक रूप से तैयार करती है। भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इको सिस्टम के रूप में उभरा है। स्टार्टअप संस्कृति, नये युग की सोच, नवाचार और रोजगार सृजन का पर्याय बन गई है। युवाओं की कौशल विकास पर सरकार प्राथमिकता दे रही है। स्कील इंडिया मिशन के माध्यम से प्रति वर्ष करोड़ों युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार भारत को एक स्वस्थ और फिट राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। फिट इंडिया मूवमेंट एक क्रांति के रूप में तब्दील हो गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.