विदेशमंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने नई दिल्ली में कतर के विशेष राजदूत मुतलाक़ बिन माजिद अल क़हतानी के साथ मुलाकात के दौरान अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। बातचीत में सुब्रमण्यम जयशंकर ने युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान के ताजा हालात पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट किया।
अल क़हतानी अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया पर चर्चा के लिए दो दिन के भारत दौरे पर हैं। कतर के राजदूत ने विदेश मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।
एक टवीट् में सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति का तेजी से बिगडना गंभीर चिंता का विषय है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान तालिबान ने पूर्वोत्तर प्रांत तखर सहित अफगानिस्तान के अनेक प्रमुख जिलों पर कब्जा कर लिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment