Sports

टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आज समापन, बजरंग पुनिया समापन समारोह में भारत के ध्‍वज वाहक होंगे

23 जुलाई से शुरू हुए टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आज शाम समापन हो रहा है। टोक्यो ओलम्पिक के समापन समारोह का आयोजन आज शाम टोक्यो के नेशनल स्‍टेडियम में किया जायेगा। कोविड को ध्‍यान में रखते हुए उद्घाटन समारोह की तरह समापन भी सादगी से होगा। समापन समारोह के दौरान परेड में कांस्‍य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया भारत के ध्‍वजवाहक होंगे।

टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया है। भाला फेंक में नीरज चोपडा के स्‍वर्ण पदक ने भारत को यह उपलब्धि दिलाई है। भारत ने कुल सात पदक जीते हैं। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 2012 के लंदन ओलम्पिक में था। जिसमें भारत ने छह पदक जीते थे।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कल एक सदी के बाद एथलेटिक्‍स में भारत ने स्‍वर्ण पदक जीतकर एक स्‍वर्णिम अध्‍याय लिख दिया। हरियाणा में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 87 दशमलव पांच-आठ मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्‍वर्ण पदक देश के नाम किया।

पदक तालिका में भारत एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुछ सात पदक जीतकर 48वें स्थान पर है। अमरीका 39 स्‍वर्ण के साथ पहले स्‍थान पर है। 38 स्वर्ण लेकर कुल 87 पदक के साथ चीन दूसरे और मेजबान जापान 27 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.