विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में कंधार स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद नहीं किया गया है। हालांकि, वहां कार्यरत भारतीय कर्मियों को कंधार के आसपास जारी भीषण संघर्ष को देखते हुए कुछ समय के लिए स्वदेश बुला लिया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत, अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारतीय कर्मियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है और स्थानीय कर्मियों के माध्यम से वाणिज्य दूतावास का काम अब भी चल रहा है।
काबुल में भारतीय दूतावास के माध्यम से वीजा उपलब्ध कराने और काउंसलर सेवाएं प्रदान करने के प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान की शांति, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध है।
इस वर्ष अप्रैल माह में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कुल संग्रह में 8.7… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री… Read More
वाणिज्य विभाग ने 30 अप्रैल, 2026 को अधिसूचना संख्या 15/2026-27 जारी कर निर्यातित उत्पादों पर… Read More
केंद्र सरकार ने 1 मई 2026 से शुरू होने वाले अगले पखवाड़े के लिए डीजल… Read More
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मतगणना केंद्रों में पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्र सरकार के कर्मचारियों… Read More
ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment