Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन के गुजरात दौरे पर हैं। अमित शाह ने आज अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्री कल गांधीनगर में कई विकास कार्यों और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपल क्षेत्र में जल वितरण योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे और अहमदाबाद नगर निगम के अनेक विकास कार्यों की आधार शिला रखी। बाद में उन्होंने वेजलपुर क्षेत्र में अहमदाबाद नगर निगम के सामुदायिक भवन और पार्टी प्लाट लोगों को समर्पित किया। आज शाम वे साणंद और बावला में विविध विकास कार्यों का उदघाटन और आधार शिला रखने वाले है। श्री शाह कल गांधीनगर की नेशनल फोरेंसिक साइन्स युनिवर्सिटी में नए बने नारकोटिक्‍स और सायकोट्रोपिक भवन का उद्घाटन करेंगे। वे गांधीनगर सिविल अस्पताल में सन फाउन्डेशन द्वारा स्थापित 500 लीटर का नया ऑक्सीजन प्लान्ट लोगों को समर्पित करेंगे। कलोल, अडालज और गांधीनगर में विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन और आधार शिला रखने के अलावा वे कल शाम गांधीनगर राजभवन में कोरोना सेवा यज्ञ में योगदान देने वाले महानुभावों का सम्‍मान करेंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

6 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

9 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.