Health

दिल्‍ली में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई

दिल्‍ली में कांवड यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दिल्‍ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में एक आदेश जारी कर कहा है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार इस महीने की 25 तारीख से शुरू होने वाली कांवड यात्रा के दौरान दिल्‍ली में किसी तरह के किसी आयोजन, जुलूस या जमावड़े की अनुमति नहीं होगी। प्राधिकरण ने दिल्‍ली के सभी जिला मजिस्‍ट्रेटों, पुलिस उपायुक्‍तों तथा अन्‍य अधिकारियों से आदेश का सख्‍ती से पालन कराने को कहा है।

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी इस वर्ष की कावड़ यात्रा रद्द कर दी

श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के संबंध में अधिकारियों से वार्ता के दौरान कांवड़ संघों ने कोरोना के दृष्टिगत इस वर्ष यात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

कांवड़ संघों की भावना का सम्मान होना चाहिए: #UPCM श्री @myogiadityanath जी

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 18, 2021

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस वर्ष की कांवर यात्रा रद्द कर दी है। यह यात्रा 25 तारीख से शुरू होने वाली थी। राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपील के बाद कावड़ संघों ने वार्षिक कावड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा था कि वह यह बताएं कि क्या सरकार यात्रा को सांकेतिक तौर पर आयोजित करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी।

उत्‍तराखंड सरकार पहले ही कांवर यात्रा रद्द करने की घोषणा कर चुकी है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.