मौसम विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों के कुछ स्थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिन्धु दुर्ग, कोल्हापुर और सतारा जिलों में जोरदार बारिश होने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में वर्षा से जुडी अलग-अलग घटनाओं में 25 लोग मारे गए हैं और आठ घायल हुए हैं। चेंबूर, विकरोली, बंदूप और चांदीवली में दीवार ढहने की घटना में 24 लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। अंधेरी में कंरेट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य सरकार ने दीवार ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री की ओर से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से जारी की जाएगी।
मुंबई में तेज बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव हो गया है। सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं बारिश के कारण बाधित रहीं। लंबी दूरी की छह रेलगाडि़यों को रद्द कर दिया गया। 12 के समय में परिवर्तन किया गया है और 12 अन्य रेलगाडियों को बीच रास्ते में मुंबई में ही रोक दिया गया।
बृहन मुंबई नगर निगम के अनुसार मुंबई के दहीसर, चेंबूर, विकरोली, कंदीवली, मारोल, बोरीवली और वर्ली इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment