ISRO ने सफलतापूर्वक CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृत हॉट टेस्‍ट किया

ISRO ने सफलतापूर्वक CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृत हॉट टेस्‍ट किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सफलतापूर्वक सी ई-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृत हॉट टेस्‍ट किया है। यह इंजन चंद्रयान-3 मिशन के लिए एल वी एम 3 लॉन्च व्हीकल के क्रायोजेनिक अपर स्टेज को सक्षम बनाएगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह परीक्षण 24 फरवरी को तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया। इसरो ने कहा कि यह हॉट टेस्‍ट ऊंचाई परीक्षण सुविधा में 25 सेकंड की निर्धारित अवधि में किया गया।

यह उड़ान स्वीकृत हॉट टेस्‍ट चंद्रयान-3 लैंडर द्वारा महत्वपूर्ण ईएमआई-ईएमसी (विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप/विद्युत चुम्बकीय संगतता) परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के एक दिन बाद हुआ है।

चंद्रयान-3 अन्तर्ग्रहीय मिशन के तीन प्रमुख मॉड्यूल हैं – प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर।

चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन है। यह चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित उतरने और घूमने की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। चन्‍द्रयान-3 को इस वर्ष के अंत में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से व्हीकल मार्क 3 द्वारा छोड़ा जाना है।

Related posts

Leave a Comment