ISRO ने श्रीहरिकोटा से भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-एस’ का प्रक्षेपण किया

ISRO ने श्रीहरिकोटा से भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-एस’ का प्रक्षेपण किया

आंध्र प्रदेश: ISRO ने श्रीहरिकोटा से भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-एस’ का प्रक्षेपण किया। यह स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया है जिसके मिशन का नाम ‘प्रारंभ’ रखा गया है। विक्रम-एस रॉकेट ने श्रीहरिकोटा में ISRO के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी।

INSPACe के अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने बताया, यह भारत के निजी क्षेत्र के लिए नई शुरूआत है जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं और एक ऐतिहासिक क्षण हैं। मुझे मिशन प्रारंभ – स्काईरूट एयरोस्पेस की शुरुआत के सफल समापन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, यह भारत के स्पेस इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए एक बड़ा कदम है और विश्व समूह के समुदाय में एक सीमावर्ती राष्ट्र के रूप में भी उभर रहा है। यह भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

Related posts

Leave a Comment