Categories: News-Headlines

ISRO ने आज श्रीहरिकोटा से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV-D2) का सफल प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO प्रमुख, एस सोमनाथ ने कहा है कि यह संगठन ध्रुवीय उपग्रह लांच व्‍हीकल- PSLV और लघु उपग्रह लांच व्‍हीकल- SSLV का इस वर्ष प्रेक्षपण करेगा। वे आज सुबह SSLV D2 का सफल प्रक्षेपण और तीन उपग्रहों का निश्चित कक्षा में भेजे जाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पिछले वर्ष पहले SSLV D-1 मिशन के दौरान आई प्रारंभिक बाधा का उल्‍लेख करते हुए एस सोमानाथन ने कहा कि यह एक मामूली बाधा थी जिसके बाद सुधारात्‍मक कार्य किया गया और सभी खामियों को दूर करने के लिए जांच की गई थी।

उन्‍होंने सभी बालिका विद्यार्थियों को आजादी सैट (SAT) सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के लिए बधाई दी। इसरो प्रमुख ने बताया कि अंतरिक्ष संगठन इस वर्ष नए केंद्र में वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इसरो, ब्रिटेन स्थित वनवेब के 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।

एस सोमानाथ के अनुसार इसरो के पुन: उपयोग वाले लांच व्‍हीकल के उतरने के अनुभव को आगे ले जाया जाएगा और वर्ष के अंत में भारत और अमरीका की संयुक्‍त परियोजना के निसार उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा। मिशन निदेशक एस विनोद ने कहा कि SSLV इंडिया एक नया उपग्रह प्रक्षेपण व्‍हीकल है। उन्‍होंने यह भी कहा कि SSLV इसरो की नई संपदा बन गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

8 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

8 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

9 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

9 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

9 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.