Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र: पीएम मोदी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन (मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी) का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में दो वंदे भारत रेलगाड़ियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रेलगाड़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को सोलापुर और साईनगर शिरडी से जोड़ेगी। ये पहली बार अंतर-राज्यीय और देश की 9वीं तथा 10वीं वंदे भारत रेलगाड़ियां होंगी। प्रधानमंत्री ने सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास के विस्तारित भाग का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत रेलगाड़ी भारत की गति और पैमाने का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि आज 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत रेलगाड़ी से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे पर खर्च होने वाला एक-एक पैसा देश में नए रोजगार सृजित करेगा।

महाराष्ट्र की रेल परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 13 हजार पांच सौ करोड़ रुपये और मुंबई की रेल परियोजनाओं के लिए 2 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महाराष्ट्र 1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.