वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार ने कोविड महामारी के बाद अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए पूंजीगत व्यय का रास्ता अपनाया है। लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट इस पृष्ठभूमि के साथ पेश किया जा रहा है कि भारत महामारी से बाहर आ रहा है और बहाली का रास्ता भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का सामना करने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में सरकार ने राजकोषीय सीमा में भारत की विकास अनिवार्यताओं को संतुलित करने का प्रयास किया है। निर्मला सीतारामन ने कहा कि इन उपायों को करने से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक छह प्रतिशत से नीचे आ गया। उन्होंने कहा कि नई कर व्यवस्था को बहुत आकर्षक बनाया गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए कृषि ऋण लक्ष्य भी बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।
उन्होंने खाद्य सब्सिडी में कटौती के विपक्ष के आरोप को बेबुनियाद बताया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि खाद्य सब्सिडी को लगभग दोगुना कर एक लाख 97 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए उर्वरक सब्सिडी को बढ़ाकर दो लाख 25 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment