गोला बारूद सह टॉरपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज नौका यार्ड 125 (एलएसएएम 15) का एडब्ल्यूपीएस (एमबीआई) कैप्टन प्रशांत सक्सेना द्वारा 10 फरवरी 2023 को ठाणे के मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में शुभारंभ किया गया। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख एवं सहायक उपकरणों/प्रणालियों के साथ यह छोटा जहाज रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली युद्ध सहायक पोत है।
11 एसीटीसीएम छोटे जहाजों का निर्माण अनुबंध ठाणे के एक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप संपन्न हुआ। इस नौका को 30 साल की सेवा अवधि के लक्ष्य के साथ बनाया जा रहा है। एसीटीसीएम नौकाओं की उपलब्धता भारतीय नौसेना के बड़े युद्धपोतों के लिए जेट्टी तथा बाहरी बंदरगाहों पर परिवहन, जहाज पर चढ़ाने और उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment