IREDA का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 1,252 करोड़ रुपये रहा

सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (इरेडा) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 337.37 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में उसका शु्द्ध लाभ रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,252.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान उसका शुद्ध लाभ 2022-23 के 864.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 44.83 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसने 253.61 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

𝐐𝟑 𝐑𝐞𝐬𝐮𝐥𝐭𝐬: 𝐈𝐑𝐄𝐃𝐀 𝐏𝐨𝐬𝐭𝐬 𝟔𝟕% 𝐆𝐫𝐨𝐰𝐭𝐡 𝐢𝐧 𝐍𝐞𝐭 𝐏𝐫𝐨𝐟𝐢𝐭, 𝐄𝐚𝐫𝐧𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐏𝐞𝐫 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐞 𝐔𝐩 𝐛𝐲 𝟓𝟕%

Indian Renewable Energy Development Agency Ltd. (IREDA) today announced its audited financial results for the third quarter of the fiscal…

— IREDA (@IREDALtd) January 20, 2024

The post IREDA का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 1,252 करोड़ रुपये रहा appeared first on insamachar.

Related posts

Leave a Comment