IPPB ने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाएं शुरू करने की घोषणा की

इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने अपने ग्राहकों के लिए व्‍हाट्सऐप बैंकिंग सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इसकी मदद से उसके ग्राहकों को मोबाइल फोन के माध्‍यम से बैंकिंग सुविधाएं प्राप्‍त होंगी। आई.पी.पी.बी. व्‍हाट्सऐप बैंकिंग की मदद से बैंक के ग्राहक, कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिनमें नजदीकी पोस्‍ट ऑफिस का पता लगाना, घर पर सेवाओं का अनुरोध करना जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक ने व्‍हाट्सऐप सुविधाएं एयरटेल की मदद से शुरू की हैं।

Related posts

Leave a Comment