भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार से भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। उनके साथ भूटान के विदेश और व्यापार मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों का दल आ रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय विचार-विमर्श के सिलसिले में भूटान नरेश की यह यात्रा हो रही है। भारत प्रवास के दौरान नरेश वॉन्गचुक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास पर आधारित विशेष मैत्री और सहयोग संबंध हैं। भूटान नरेश की इस यात्रा से दोनों देशों के आर्थिक सहित अन्य द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...