आईपीएल क्रिकेट में आज गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। एक अन्य मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेल जाएगा।
प्रतियोगिता में, कल रात चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को और राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया।