Categories: News-Headlines

IPL क्रिकेट में आज गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा

आईपीएल क्रिकेट में आज गुवाहाटी के बरसापाडा क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।

कल रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने डेल्ही कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स की यह लगातार दूसरी जीत है। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मौजूदा चैंपियन ने 18 ओवर और 1 गेंद में जीत हासिल की।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 48 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। इस स्पर्धा में लगातार दो जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेल्ही कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। डेविड वार्नर ने 37 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 36 रन बनाए।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.